एडीएम के खिलाफ कार्रवाई पर आक्रोश जताया
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज और राष्ट्रीय कोरी समाज महासभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में एडीएम प्रशासन रहे हरीशचंद्र के परिवार पर झूठा मुकदमा लिखाए जाने और उनका निलंबन किए जाने का विरोध किया गया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज के अध्यक्ष शाहनवाज आफताब ने कहा कि हरीशचंद्र बीते दो वर्ष से जनपद में कार्यरत थे। नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की ओर से उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एडीएम और उनकी पत्नी पर धारा 307 लगा दी गई। यही नहीं शासन से उनका निलंबन भी कर दिया। आम लोगों में इस घटना से आक्रोश है। एडीएम की पत्नी ने मजबूरी में आकर शिकायत की। कर्नल चौहान दो साल से उन्हें परेशान कर रहा था। संगठन झूठे मुकदमे को समाप्त करने और एडीएम के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। महबूब आलम एडवोकेट, जफरयाब खान, मनव्वर, शाहिद हुसैनी, आसिफ खान, अलताफ, इंतियाज खान, हाफिज गुफरान, बुरहान, दिलनवाज, शहबाज खां, मुजफ्फर खान, रौनक अंसारी, हाजी असलम आदि रहे। उधर, राष्ट्रीय कोरी समाज महासभा ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि दलित समाज के अधिकारी हरीशचंद्र का जातीय भावना के आधार पर उत्पीड़न किया जा रहा है। एडीएम को तत्काल बहाल कराकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में बलराज आर्य, मदन पाल, इंद्रपाल कोरी, ओमकार सिंह, कंवरपाल कोरी, शिव कुमार, सुमित कुमार, शानू कुमार, नरेश कोरी, जुम्मा कोरी, इंद्रपाल कोरी, प्रमोद कोरी, नवीन कोरी, रामपाल कोरी, कृष्णपाल, सोनू, अमित कुमार आदि रहे।
निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। गांव संधावली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक में एडीएम और उनके परिवार के खिलाफ की जा रही उत्पीडनात्मक कार्यवाई का विरोध किया गया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। बैठक में सोमपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, मीर हसन, हिलाल मेहंदी, आशिक, इलियास जैदी, अशोक कुमार, दीपेश कुमार, अमित कुमार, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेशपाल, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।