फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन के उपरांत भंडारे किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।
सावन माह के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष से गूंज गए। सुबह से ही शहर के शिवचौक, अंसारी रोड पर भौरावाला मंदिर, गांधी कॉलोनी के शिव मंदिर, पटेलनगर में शक्ति मंदिर समेत कूकड़ा आदि के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ शिव चौक पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर/मीरापुर। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। प्राचीन शिव मंदिर, सिद्धपीठ गोकुला देवी मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, मंगलापुरी मंडी शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए जुटने लगे थे। वहीं, गांव सांझक स्थित स्वयं प्रकट शिव-पार्वती धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जिन्होंने बेलपत्र व पंचामृत से प्राकृतिक शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। उधर, मीरापुर के गांव संभलहेड़ा के प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर व रामराज क्षेत्र के ऐतिहासिक फिरोजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें