चरथावल। दधेडू खुर्द गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित गोगा म्हाड़ी का मेले कई गांवों के श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी और निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान के पति हुसैन अहमद और दधेडू कलां प्रधान शहजाद अली ने किया। दधेडू म्हाड़ी पर 11वें मेले में बच्चों के झूलें, प्रसाद और खेल खिलौनों की दुकानें सजी थी। रविवार रात को गोगा म्हाड़ी में आयोजित जागरण में कलाकारों ने गुरू गोरखनाथ और जाहरवीर गोगा के अनेक भजन प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कमेटी की तरफ से भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माढ़ी के पुजारी नत्थूराम, सोमपाल सिंह, श्रवण कुमार, राजबल सिंह, अमरीश कुमार मौजूद रहे।
सावन सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
चरथावल। सावन के अंतिम सोमवार शिवालय बम बम के उद्घोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया और विशेष पूजा अर्चना की। प्राच्य महादेव मंदिर पर कोमल सिंघल, पंडित सुरेश शर्मा, अलखपुरी शिव मंदिर, चौकड़ायत शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, लुहारी खुर्द, दधेडू खुर्द, दूधली, बिरालसी, कुटेसरा, चौकड़ा शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।