फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचितो की आर्थिक समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता: महाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वंचितों की आर्थिक समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता: महाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शेरनगर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी आर्थिक समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

महाना ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं कठिनाइयों को दूर करना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को ओडीएफ किया गया है, जिसमें 450 शौचालय निर्मित कराए गए हैं। गांव में 3600 मीटर इंटरलाकिंग का कार्य कराया गया है। महाना ने कहा कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। कार्यक्रम में आठ लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। उन्होंने जनता के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को भी गिनाया। सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिल देव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ पीएस मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें