फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र दीपक सिंघल बनना चाहता है सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सीबीएसई में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में गोल्डन हार्ट एकेडमी के छात्र दीपक सिंघल ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी छात्र दीपक सिंघल के पिता सुभाष सिंघल बिद्दीवाड़ा में जनरल स्टोर की दुकान करते हैं, मां रेखा सिंघल गृहणी हैं। दीपक आगे पढ़ लिखकर सीए बनना चाहता है। छात्र ने 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिदिन सात और आठ घंटे स्टडी की। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया है। परिजनों ने मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। प्रधानाचार्य रुहामा अहमद व प्रबंधक अकील अहमद ने बताया कि मोहम्मद कैफ ने 96.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, हर्ष काकरान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, तरंग कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, वासु काकरान ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, तुषार काकरान ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान तथा दीपांशु छोकर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें