फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त होने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त होने का संदेश दिया
विज्ञापन

जानसठ। सीएचसी परिसर में मेरठ की मुक्ताकाश नाटक संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले परिवार व समाज में विघटन के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व्यक्ति के नशे का आदी हो जाने से परिवार बिखर जाता है। तंबाकू के पैकेट पर स्पष्ट चेतावनी लिखी होने के बावजूद भी युवा वर्ग में तंबाकू की लत बढ़ती जा रही है। जो समाज के लिए एक चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे से दूर रहने का नाटक के माध्यम से आह्वान किया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. नदीम ने भी किसी भी प्रकार के नशे से स्वास्थ्य पर पढने वाले गलत प्रभाव के बारे में समझाया। आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


किसान नेता को नमन किया
मोरना। किसान मसीहा व पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरणसिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उनको नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन कर किसान नेता के जीवन पर प्रकाश डाला। चौधरी चरणसिंह चौक पर मंगलवार की सुबह स्वर्गीय नेता चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। युवा भाजपा नेता अमित राठी, रालोद नेता उदयवीर सिंह, सुमित सहरावत, बबलू कुमार, बिन्नू चौधरी आदि ने माल्यार्पण के उपरांत चौधरी चरणसिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का सच्चा हमदर्द बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें