फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंक्रियाज के कैंसर का समय रहते उपचार संभव: डा. सत्यार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मेरठ के वरिष्ठ उदर रोग विशेषज्ञ डा. सत्यार्थ चौधरी ने मासिक बैठक की। जिसमें उन्होंने एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड एवं क्रोनिक पेंक्रिएटाइटिस पर व्याख्यान दिया। बताया कि एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड के द्वारा पेट में मौजूद छोटी गांठों का भी समय रहते पता लगाया जा सकता है। इस नवीनतम तकनीक के द्वारा शुरूआती स्टेज की क्रोनिक पेंक्रिएटाइटिस से होने वाली असहनीय पीड़ा को भी समाप्त किया जा सकता है। बैठक में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. पंकज जैन, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. मदन राज स्वरूप गोयल, डॉ. ईश्वर चंद्रा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमए समाजशास्त्र की परीक्षा 4 मई को
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला कालेज की प्रधानाचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि एमए समाजशास्त द्वितीय वर्ष प्राईवेट की मौखिक परीक्षा 4 मई को सुबह 10 बजे से जैन गर्ल्स डिग्री काजेल, महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय चरथावल, मुख्तारी देवी टिकैत कन्या डिग्री कालेज सिसौली, ताराचंद वैदिक डिग्री कालेज नई मंडी, एसडी गर्ल्स डिग्री कालेज बुढ़ाना, स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज बाबरी, भगवती देवी कन्या महाविद्यालय भौराकलां, केपीएस कालेज आफ एजूकेशन अलीपुरकला, विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाडी, विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय लावड़ मेरठ में परीक्षा होगी। परीक्षार्थी उक्त तिथि में अपना एमए फाइनल का प्रवेश पत्र व एमए प्रथम वर्ष की मूल अंकतालिका लेकर उपस्थित होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें