फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस विवेक के ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस विवेक के ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे बिहार कैडर के निलंबित आईपीएस विवेक कुमार के ससुर के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) के सीओ ने शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। ससुराल में छापे की कार्रवाई के दौरान टीम को पुरानी करेंसी के नोट मिले थे, इसी में आईपीएस के ससुर वेदप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी और मुद्रा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिहार कैडर के वर्ष 2007 के आईपीएस सहारनपुर निवासी विवेक कुमार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे है। मुजफ्फरपुर के पूर्व कप्तान विवेक की ससुराल वहां आर्यपुरी में है। एसवीयू की टीम ने एक सप्ताह पहले मुजफ्फरपुर, सहारनपुर और यहां आर्यपुरी में उनके ससुराल में एक साथ छापे की कार्रवाई की थी। टीम ने यहां छह दिनों तक रह कर जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम ने ससुराल पक्ष के प्रॉपट्री से लेकर बैंक खातों व लॉकरों को चेक किया गया था। इस दौरान विवेक की ससुराल से संपत्ति के बैनामे, केश व जेवरात टीम को मिला था। टीम ने पुरानी करेंसी भी बरामद की थी। टीम ने जांच के दौरान प्राप्त हुए दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया था और उसे लेकर पटना चली गई थी। बृहस्पतिवार को एसवीयू पटना के सीओ विश्वास महाजन ने यहां शहर कोतवाली पर आईपीएस विवेक कुमार के ससुर वेदप्रकाश कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान वेदप्रकाश कर्णवाल के यहां से पुरानी करेंसी के 500 रुपये के 47 नोट मिले हैं, जो 5/7 मुद्रा अधिनियम 2017 का उल्लंघन है। शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ विश्वास महाजन की तहरीर पर वेदप्रकाश कर्णवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 5/7 मुद्रा अधिनियम 2017 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------2
आईपीएस के सामान की जांच करने को आईजी आएंगे
सुरक्षा के लिए कोठी पर चौबीस घंटे पुलिस का पहरा
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बिहार कैडर के निलंबित आईपीएस विवेक कुमार के यहां रखे सामान की जांच करने के लिए एसवीयू की टीम जल्द आएंगी। इस बार उनके सील बंद किए गए सामान की जांच एसवीयू के आईजी रत्न संजय की देखरेख में होगी। फिलहाल जिस कोठी में विवेक का सामान रखा है, उस कोठी के बाहर शहर कोतवाली पुलिस का चौबीस घंटे लगातार का पहरा है।
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर आईपीएस विवेक कुमार ने मुजफ्फरपुर का कप्तान रहते दो ट्रकों में सामान अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर भिजवाया था। ससुराल में सामान रखने की इतनी जगह नहीं होने के कारण उनके ससुर वेदप्रकाश ने इस सामान को सदर बाजार के मुख्य मार्ग पर अपने परिचित की कोठी में रखवा दिया था। सभी सामान ताला बंद और पैक है। एसवीयू ने जांच के दौरान इस सामान की जांच करनी चाही, मगर साथ में कोई बड़ा अधिकारी नहीं होने के कारण टीम ने इस सामान की जांच नहीं की, बल्कि पूरी कोठी को सीज कर दिया, ताकि बाद में जांच की जा सके और कोई इस सामान से छेडछाड न कर सके। इस कोठी पर शहर कोतवाली पर लगातार पहरा है। इस सामान की जांच करने के लिए टीम जल्द लौट कर यहां आएगी। बताया गया है कि इस बार एसवीयू के आईजी पटना रत्न संजय की मौजूदगी में टीम इस सामान की जांच करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें