फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल उपाध्याय योजना में पांच विद्यालय संचालित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय योजना में पांच विद्यालय संचालित होंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार किया जाना है। दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच विद्यालयों का संचालन शुरू करा दिया गया है। एमएसडीपी से आच्छादित 14 विद्यालयों में से नौ विद्यालय हैंडओवर कराए गए हैं। शेष पांच विद्यालयों को कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। जीआईसी हॉस्टल विद्युत विभाग से खाली कराए जाने के निर्देश भी डीआईओएस को दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि कक्षा एक और कक्षा छह में अधिक से अधिक बच्चों को एनरोल्ड कराया जाए। बीएसए सीएमओ से डाटा प्राप्त कर ले कि पांच वर्ष पूर्व कितने बच्चे जन्में थे। उन्होंने कहा कि कुल जन्मे बच्चों में 70 से 80 प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण प्राथमिक विद्यालयों में होेना चाहिए। बीएसए एवं डीआईओएस शत प्रतिशत बच्चों का आधार फिडिंग कराना सुनिश्चित करें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 95.05 प्रतिशत एवं माध्यमिक विद्यालयों में 79 प्रतिशत आधार फिडिंग ही हो पाया है। स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत कराने, विद्यालयों के गेट लगवाने तथा विद्यालयों की चार दीवारी का कार्य प्राथमिकता पर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में चार हॉस्टल निर्माणाधीन है। इनका निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें। विद्यालयों की छतों की साफ सफाई भी होनी चाहिए। विद्यालयों में हिंदी के पेड़ तथा गिलोय की बेल भी लगाई जाए। कम से कम 10 फीट लंबेे वृक्ष लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें