फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना में स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना में स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

मोरना।
मोरना में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान सहित गणमान्य व्यक्तियों व स्कूली बच्चों ने भाग लेकर मुख्यमार्गों पर साफ सफाई की तथा स्वच्छता से होने वाले फायदों के बारे में नागरिकों को समझाया गया।
विज्ञापन

मोरना में ग्राम प्रधान गुलशन अंसारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ बाजार स्थित रामलीला चौक से किया गया। स्वच्छता अभियान में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों व अध्यापकों द्वारा नागरिकों को समझाया गया कि साफ सफाई कर गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। घरों में किसी प्रकार की गंदगी न होने दें व कूड़ा करकट खुले में न डालकर डिब्बे का प्रयोग करें। पॉलीथीन व फाइबर से बनी वस्तुओं का प्रयोग न करें। ये हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। नालियों को नियमित रूप से साफ करें। स्वच्छता अभियान में शामिल व्यक्तियों ने मार्गों पर स्वयं झाडू लगाते हुए अपनी सफाई पर ध्यान रखने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सचिव उमेश कुमार, ग्राम प्रधान के पति शहजाद अंसारी, राजपाल, हातिम अंसारी, मनव्वर जैदी, शकील अहमद, जाबिर, मास्टर प्रमोद, सुंदर, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें