पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान की वाल्मीकि बस्ती में नव निर्मित मंदिर में वाल्मीकि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। इससे पूर्व कस्बे में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। रविवार सुबह मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजारों से होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित प्रदीप कुमार ने मत्रोंच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, आदित्य कुमार, कस्तूर सिंह स्नेही, हरिराम सक्सेना, कनवर लाल वर्मा, नरेश मिगलानी, डॉ. ओपी गौतम, राजू वर्मा, विरेंद्र सिंह, मनोज चौहान, राजू राठी, केपी सिंह, डॉ. रंजीत गोर्सी, सोमपाल, नीरज, मेनपाल, नरेश, अशोक आदि मौजूद रहे।
संघ ने मकर संक्रांति पर्व मनाया
पुरकाजी। कस्बे में एसडी इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस मौके पर सामूहिक रूप से खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम ध्वज प्रणाम किया गया। जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सौर गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है और यह समरसता का प्रतीक है। इस मौके पर जिला सह संघ चालक दिनेश, खंड संघ चालक दुष्यंत, भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल, संजय वर्मा, कनवर लाल वर्मा, धीरज गर्ग, अनूप गोयल, नरेंद्र गोयल, अतुल विक्रम, राजेश्वर गुप्ता, पप्पू धीमान, मनोज जोधा, अनिमेष कुमार आदि मौजूद रहे।