फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड रुम पर लगी सील 5 माह बाद खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्ड रूम पर लगी सील पांच माह बाद खुली
विज्ञापन

खतौली।
नगरपालिका में रिकार्ड रूम पर लगी सील पांच माह के बाद खुली। सील पर लगे एक ताले की की चाबी नहीं मिली। इस पर मिस्त्री से ताला खुलवाना पड़ा। ईओ, कानूनगो समेत समस्त कर्मचारियों की मौजूदगी में सील को खोला गया। कर्मचारी रिकार्ड का मिलान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन के कार्यकाल में ठेकेदारों द्वारा भुगतान के चेक में हेराफेरी करने की शिकायत पर डीएम के आदेश पर एडीएम ने 17 जुलाई 2017 को रिकार्ड रूम पर सील लगवा दी थी। तत्कालीन चेयरमैन बिलकिस ने रिकार्ड रूम से सील खुलवाने के लिए डीएम को बातचीत की थी। बुधवार को एकाउंटेंट प्रीति के नहीं आने पर रिकार्ड रूम की सील नहीं खोली गई, जिसको लेकर सभासदों ने हंगामा भी किया था। बृहस्पतिवार को ईओ विकास सेन व कानूनगो व चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद की मौजूदगी में सील खुलवाने के लिए कर्मचारियों की एक समिति बनाई गई। समिति में शामिल कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि सील खुलवाने के लिए समस्त स्टाफ को बुलवाया जाए। इसके बाद सभी स्टाफ के समक्ष रिकार्ड रूम की सील खुलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान एक ताले की चाबी नहीं लगी। ईओ ने कर्मचारी को भेजकर मिस्त्री बुलवाया। मिस्त्री ने दूसरी चाबी बनाकर ताले को खोला। सभासदों की मौजूदगी में कमरे में रखा समस्त रिकार्ड कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पालिका कर्मचारी अपने अपने विभाग से संबंधित रिकार्ड का मिलान करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें