फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों का शीघ्र होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त चली आ रही उचित दर दुकानों का प्रस्ताव एक माह के भीतर कराकर उचित दर विक्रेताओं की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराकर शासन को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

गांव मलपुरा, रहड़वा, छछरौली, तेवड़ा, मांडी, धौलरा, अब्दुलपुर, पैरई, नंगला रुद्र, गंगधाड़ी, खेड़ी रांगढांग, फतहपुर खेड़ी, विज्ञाना, हुसैनपुर कलां, रियावली नंगला में रिक्त उचित दर की दुकानों के प्रस्ताव 12 जनवरी को किए जाएंगे। डीएम ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित तिथियों में प्रस्ताव और नियुक्ति संबंधी कार्यवाही प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। वीडियोग्राफी भी अनिवार्य रूप से कराई जाए। यदि किसी अपरिहार्य कार्यवश उपरोक्त तिथियों के अनुसार किसी ग्राम सभा में प्रस्ताव की कार्यवाही संपन्न नहीं हो पाती है तो जिला स्तरीय नोडल अधिकारी 15 जनवरी को पुन: मीटिंग आहूत कराकर उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार प्रस्ताव के संबंध में अपनी आख्या उसी दिन सायं को संबंधित एसडीएम कार्यालय एवं जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
संबंधित एसडीएम प्रस्ताव प्राप्त होते ही अविलंब तहसील स्तरीय चयन समिति की खुली बैठक में प्रस्ताव का अनुमोदन कराकर नियुक्ति पत्र जारी कर प्रतिलिपि जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष प्रेषित करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी विशेष अभियान में नियुक्त की गई उचित दर विक्रेताओं के संबंध में उन्हें अवगत कराएंगे। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें