फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में अहंकार को स्थान न दें-नयन सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

धर्मनगरी में रतनपुरी इंचौली से पद विहार करते हुए मुनि नयन सागर महाराज ने मंगल प्रवेश किया।
मुनिश्री की अगवानी में श्रद्धालुगण बुढ़ाना रोड पर एकत्र हुए। मुनिश्री ने भक्तों की भीड़ के साथ बड़ा बाजार से गुजरते हुए पीसनोपाड़ा मंदिर में प्रवेश किया। मुनिश्री का प्रवास पीसनोपाड़ा मंदिर में ही रहेगा। वे 17 फरवरी से ननौता में आयोजित होने वाले छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए धर्म प्रभावना करते हुए आ रहे हैं। मुनिश्री ने बताया कि जीवन में अपने आचरण में अहंकार का प्रयोग मत करें। अहंकार मनुष्य को पतन के मार्ग पर ले जाता है। विनम्रता मनुष्य को समाज में ऊंचा स्थान दिलाती है। सभी के प्रति मधुर वाणी प्रयोग करें। संत सेवा के प्रति समर्पण भाव रखे। देव, शास्त्र व गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति रखे। आदर्श पुरुष के मार्ग का जीवन में अनुसरण करें। प्रभु भक्ति के प्रति बिना फल की इच्छा के समर्पित हो। जीवन में धर्म ही सर्वोपरि है। अहिंसा का पूर्णरुप से पालन करें। नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ अच्छे कार्यों का संकल्प लें। मौके पर अतुल, विनीत, अशोक, अरविंद, अनुपम अन्नू, शीलचंद, सुरेंद्र, आलोक, नीरज बंटी, अंकित, रवि, हंसकुमार, पारस, सिद्धार्थ, राजेंद्र, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें