फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में दिव्या ने गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवान दिव्या सेन ने न्यूजीलैंड की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। दिव्या के गोल्ड मेडल जीतने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में 15 से 17 दिसंबर तक कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में कई देशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी महिला पहलवान दिव्या सेन ने भारत की ओर से भाग लिया। दिव्या ने 68 किलोग्राम वर्ग में पहली कुश्ती में नाइजीरिया की अंतरराष्ट्रीय पहलवान बेलिसिंग को हराया। फाइनल मुकाबले में दिव्या ने न्यूजीलैंड की पहलवान मिचिल्ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। दिव्या के पिता सूरज ने यह जानकारी दी। दिव्या सेन द्वारा गोल्ड मेडल जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहुंचने पर दिव्या का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें