फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा के साथ बेटी भी हुई एड्स का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में एचआईवी पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार और लोगों में एड्स के लक्षण पाए गए हैं। जिनमें मम्मी-पापा समेत उनकी पांच वर्ष की बेटी के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी एड्स होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित एफआईएआरटी सेंटर पर एचआइवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते तीन वर्ष में जिले में एचआईवी पॉजीटिव लोगों की संख्या 1063 पर पहुंच गई है। सोमवार को एफआईएआरटी सेंटर पर पहुंचे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीके जौहरी ने जांच के लिए सैंपल लिए। जिनकी जांच में एचआईवी पॉजीटिव आया है। जांच के दौरान पति-पत्नी समेत उनकी पांच वर्ष की बेटी में भी एड्स के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के परिवार को एड्स की पुष्टि हुई है, वह पहले ट्रक चलाता था। डॉ. वीके जौहरी ने बताया कि यदि दंपति समय रहते जांच करा लेते तो संभवत: बच्ची में इस खतरनाक संक्रमण को रोका जा सकता था। फिलहाल तीनों पीड़ितों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इनके अलावा भी एक अन्य मरीज को एचआईवी पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी का सीडी-4 काउंट कराया जाएगा, ताकि पीड़ित लोगों के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें