फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी के एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 72 विद्यालयों ने प्रतिभाग करते हुए 112 क्रियाशील और स्थिर मॉडल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सात विज्ञान नाटिकाओं का प्रदर्शन हुआ।
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस मुनेश कुमार और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. विकास कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने किया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नन्हें वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। इस अवसर पर शिक्षक वशिष्ठ भारद्वाज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में डिजीटल और तकनीकि समाधान विषय में एसएफ डीएवी कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाई गई सोलर ट्रेन, गणित प्रतिरुपण में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेधा का प्रयोग किया। जेवी पब्लिक के बच्चों ने परिवहन और संचार पर प्रदर्शनी दिखाई। हिमालयन पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों के मॉडल सराहे गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, ललितेश, कृति, सतेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक गर्ग, अजयपाल, भूपेंद्र सिंह, बुद्ध सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें