जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर के वहलना गांव निवासी भारत पुत्र राजबीर मीरापुर से डीसीएम लेकर मुजफ्फरनगर लौट रहा था। जानसठ पानीपत खटीमा मार्ग पर सलारपुर गांव के पास सामने से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डीसीएम में जा घुसी। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में कार का एक तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया। अभी तक चालक का नाम पता कुछ मालूम नहीं चल पाया है।