फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जनपदस्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में छोटूराम इंटर के अभिनव पंवार प्रथम, पिकेट इंटर के गौरव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में पिकेट इंटर के गौरव पहले स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के लुकमान, 5000 मीटर में लाला जगदीश प्रसाद के अनुज कुमार, गोला फेंक में डीएवी इंटर के अतुल कुमार, तश्तरी फेंक में डीएवी इंटर के अतुल, लंबी कूद में केके जैन खतौली के अमित कुमार, 200 मीटर दौड़ में प्राणनाथ इंटर खतौली के शाहरुख, 800 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय इंटर शाहपुर के लुकमान, त्रिपद कूद में छोटूराम इंटर के अर्जुन पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में एसडी इंटर गांधी कालोनी की आइशा प्रवीण को पहला स्थान मिला। 1500 मीटर में अमृत रोहाना की रुबी कश्यप, 5000 मीटर में रुबी कश्यप, 200 मीटर में रामपुर इंटर की दीपिका धीमान, 400 मीटर में दीपिका धीमान, 800 मीटर में रुबी कश्यप ने पहला स्थान पाया। गोला फेंक में कबूल कन्या खतौली की बुलबुल, लंबी कूद में कल्याणकारी इंटर की निशा, तश्तरी फेंक में बुलबुल, ऊंची कूद में एसडी गांधी कालोनी की कोमल, त्रिकूद में जागाहेड़ी की निशा ने बाजी मारी।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में किसान इंटर अलीपुर खेड़ी के बसंत, 400 मीटर में किसान अलीपुर के ही रितिक, 1500 में किसान अलीपुर के रविक कुमार, 3000 मीटर में जनता इंटर हरसौली के कपिल सैनी, गोला फेंक में छोटूराम में पीयूष बालियान, लंबी कूद में किसान अलीपुर के बसंत ने पहला स्थान पाया।
जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में अमृत रोहाना की सीमा रानी, 1500 मीटर में गुरु बिरजानंद रामपुर की कुनिका, 3000 मीटर में कुनिका, 800 मीटर में कुनिका, 200 मीटर दौड़ में प्राणनाथ इंटर की छवि शर्मा, लंबी कूद में जयभारत छपार की चक्षु, गोला फेंक में जनता इंटर खतौली की शालू, त्रिकूद में छपार की चक्षु, ऊंची कूद में कल्याणकारी जागाहेड़ी की शालिनी, तश्तरी फेंक में जनता इंटर खतौली की करीना प्रथम रही।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में जयहिंद चरथावल के आरिफ, 400 मीटर जयहिंद चरथावल के शाहआलम, लंबी कूद में छोटूराम इंटर के दीपक, गोला फेंक में वसीम सैफी को पहला स्थान मिला। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में कल्याणकारी जागाहेड़ी की अक्षी, 400 मीटर में जैन कन्या इंटर की दीपा चौधरी, लंबी कूद में कल्याणकारी जागाहेड़ी की अक्षी, ऊंची कूद में जनता इंटर लछेड़ा की शिवानी, गोला फेंक में दूधली की रिया चौहान ने बाजी मारी। आयोजन में शिक्षक इच्छाराम, प्रमोद कुमार, सत्यकाम, विपिन त्यागी, विनीत, अरविंद, अक्षय, नीरज, मुकेश, शरद, राहुल कुशवाह, राजबल सैनी, गया प्रसाद, राकेश, अरुण कुमार, अमित, मनोज, नरेंद्र, बाकर अली, आशा, बबीता राणा, अर्चना, शशी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें