ईंट निर्माता समिति का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता समिति ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समिति ने जीएसटी में ईंट निर्माताओं को कंपाउंडिंग स्कीम में रखा जाए। पर्यावरण स्वस्थता प्रमाण पत्र की व्यवस्था भट्ठा निर्माताओं से समाप्त की जाए। भट्ठों को हाई ड्राफ्ट जिग जैक भट्ठे बनाने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह तोमर, शमशाद अली, सतीश कंसल, बलराम तायल, यशपाल सिंह, केपी सिंह, लेखराज सिंह, पप्पू प्रधान, हसन अब्बास, मिंटू, डॉ बिजेंद्र, बिरम सिंह, मुजीबुर्रहमान, प्रमोद, रजनीश त्यागी, अमर पाल पूनिया, अमित निजामपुर आदि रहे।
पुलिस पर अवैध कब्जे का आरोप
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने भोपा थाने के एक दरोगा पर प्रजापति की दुकान पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भोपा में विजयपाल प्रजापति ने अपने बड़े भाई से दुकान खरीदी थी। भाई इंद्रपाल ने दुकान का बैनामा भी विजयपाल के नाम किया है। आरोप है कि भोपा थाने के एक पुलिसकर्मी ने इंद्रपाल नाम के एक व्यक्ति से दुकान पर कब्जा करा दिया है। आरोप है कि रात में दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान कब्जा लिया गया और इंद्रपाल ने अपना ताला लगा दिया। इस अवसर पर रामपाल सिंह पाल, सुमित सैनी, विजय पाल, मनोज पांचाल, संजू प्रजापति, सतीश प्रजापति, मनोज प्रजापति, सोनू, लता, रेखा आदि रहे।