फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम भारतीय सेना के नाम कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर सोमवार को उनकी शहादत को सलाम व एक शाम भारतीय सेना के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहीद वीर अब्दुल हमीद द्वारा पाक-भारत युद्ध 1965 में बहादुरी को सलाम व शहीद वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. मेजर हिमांशु रहे। विशिष्ट अतिथि सरधना के पूर्व चेयरमैन असद गालिब और अति विशिष्ट अतिथि मौलाना नजर कासमी रहे। दिल्ली से पधारे इकरामुल हक को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सदारत हाफिज अजीजुर्रहमान ने की। सह संयोजक आदिल मोहसिन ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर प्रकाश डाला। संयोजक महताब बेग ने कार्यक्रम की निजामत की और शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के लोगों से चौक व स्मारक को साफ सुथरा रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मेजर हिमांशु, असद गालिब, मौलाना नजर कासमी आदि ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। हाजी जावेद, हाजी शाहनजर उन्स, काजी अकील अहमद, जमशेद मलिक, अबरार खान, निसार बेग, रिजवान ठेकेदार, फाजी फैजान आलम, इंजीनियर उस्मान, आबाद कुरैशी, मुफ्ती ओसामा, जमीर अहमद, फैसल जमील, हाजी हारुन मलिक, काजी राशिद, धर्मेंद्र तोमर, अमित कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें