फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन का दिव्यांग फैन पहुंचा बुढ़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग फैन को दिलाया भरोसा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिव्यांग फैन करीब 80 किलोमीटर की यात्रा कर उनसे मिलने बुढ़ाना पहुंचा। उनके नहीं मिलने पर वह निराश हुआ। अभिनेता के छोटे भाई ने उसे उनसे मिलवाने का आश्वासन दिया। सिने अभिनेता के फैन ने मुंबई का पता भी लिया।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिव्यांग फैन मोदीनगर से शनिवार को बुढ़ाना पहुंचा। नवाजुद्दीन के घर पहुंचे फैन ने घर पर मिले उनके छोटे भाई फैजूद्दीन सिद्दीकी को बताया कि वह मोदीनगर के गांव सैदपुर का रहने वाला फिरोज खान है। बचपन से ही वह दिव्यांग है। फिरोज ने बताया कि उसने नवाजुद्दीन की सभी फिल्मों को कई-कई बार देखा है। उनकी फिल्में कई बार देखने के बाद भी वह बोर नहीं हुआ। वह नवाजु्द्दीन का फैन है। अखबारों में नवाजुद्दीन की खबर पढ़कर उसके मन में उनसे मिलने की इच्छा जागृत हुई। नवाजुद्दीन से मिलने की इच्छा को लेकर वह आज बुढ़ाना आया है। अभिनेता के छोटे भाई फैजूदीन ने उनके दिव्यांग फैन को खाना खिलवाया। उसके परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त की। दिव्यांग का पता व मोबाइल नंबर लिया। फैजूदीन ने फिरोज को बताया कि जब भी कभी नवाज भाई बुढ़ाना आएंगे, वह उसको सूचना देकर बुढ़ाना बुलाकर उनसे मुलाकात कराएंगे। अभिनेता के फैन फिरोज खान ने मुंबई का पता व मोबाइल नंबर भी लिया। फिरोज खान का कहना है कि वह अपने जीवन में एक बार नवाजुद्दीन साहब से जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें