शराब की दुकानों पर छापा
मुजफ्फरनगर। डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने बीयर और विदेशी, देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा। रेट से अधिक कीमत पर शराब और बीयर बेचने वाली दुकानों पर 2 लाख 60 हजार रुपया जुर्माना लगाया है।
जिला आबकारी अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ओवररेट की शिकायतों के चलते टीम के साथ छापामारी की गई। तहसील सदर में जानसठ बस स्टैंड बीयर शॉप, महावीर चौक बीयर शॉप, भरतिया कालोनी बीयर शॉप, पुरकाजी नंबर 2 देशी शराब की दुकान, भूराहेड़ी विदेशी शराब की दुकान, ट्रांसपोर्ट नगर विदेशी शराब की दुकान पर सेल्समैन ओवररेट शराब बेचते पाए गए। इसके साथ ही नगर में शामली बस स्टैंड पर बीयर, देशी, विदेशी शराब की दुकान, नावला मोड़ हाईवे पर बीयर व देशी शराब की दुकान, खतौली में नंबर 2 देशी शराब की दुकान, जानसठ बस स्टैंड पर विदेशी शराब, खतौली नंबर दुकान विदेशी शराब, खतौली बाईपास विदेश शराब की दुकानों पर छापे में ओवररेट पर शराब बेचते पाया गया। जानसठ तहसील में चितौड़ा देशी शराब की दुकान, भोपा देशी शराब की दुकान, मोरना में बीयर शॉप, देवल बीयर शॉप, जानसठ में नंबर 2 विदेशी शराब की दुकानों पर ओवर रेट की शिकायत सहीं पाई गई। फुगाना बीयर शॉप व विदेशी शराब की दुकान, बुढ़ाना में मॉडल शॉप, भौराकलां में देशी शराब की दुकान, अलीपुर अटेरना में विदेशी शराब की दुकान, नीम खेड़ी में देशी शराब की दुकान पर हुई छापामारी में भी ओवररेट पर बिक्री पाई गई है। इन सभी दुकानों पर 2 लाख 60 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। जिला आबकारी अधिकारी एके सिंह के अलावा निरीक्षक टीएस हयांकी, जेके कुलश्रेष्ठ, आलोक कुमार सिंह आदि रहे।