फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में अब नहीं होगी कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में अब नहीं होगी कालाबाजारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने राशन वितरण की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की कवायद करते हुए इसकी शिकायत के लिए फोन नंबर जारी करने के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की घोषणा की है। डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूर्णतया पारदर्शी बनाते हुए हर उपभोक्ता तक राशन व मिट्टी तेल पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाए गए कदम की जानकारी देते हुए डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि मिट्टी तेल थोक विक्रेताओं के पास पहुंचने पर उसे इसकी जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम व डीएम कैंप कार्यालय पर देनी होगी। संबंधित अधिकारी इस आवंटन का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद उनकी देखरेख में ही आवंटित मिट्टी तेल कार्ड धारक उपभोक्ताओं को वितरित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दस्ते का गठन किया गया है, जो औचक छापेमारी कर राशन वितरण का सत्यापन करेगा। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर थोेक विक्रेता से लेकर निचले स्तर के कोटेदार तक सभी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कालाबाजारी की शिकायत के लिए फोन नंबर 0131-2436103, 2433125 व 2433970 भी जारी किए, जिन पर राशन वितरण से जुड़ी किसी भी अनियमितता की जानकारी दी जा सकेगी। जानकारी देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगा। डीएम के शब्दों में, पीडीएस सिस्टम में अनियमितता पाए जाने पर अब तक गांव कुटेसरा में इमरान, गांव गढ़ी नौआबाद में मनोज देवी और गांव हजूरनगर में अफलातून की उचित दर विक्रेता की दुकान निरस्त की जा चुकी है। आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने जनपद में पहली बार थोक मिट्टी तेल विक्रेताओं को आवंटित किए गए आवंटन का ब्योरा भी सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें