फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक टिप्पणी करने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नाबालिग मानते हुए कोर्ट ने आरोपी की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद देश में हो रहे धरने प्रदर्शन पर क्षेत्र एक युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उसके बाद कस्बे एवं देहात के हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया था। 17 फरवरी को भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष मिथुन त्यागी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके परिजनों को भी थाने में बैठाया था। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी बिलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने उसे नाबालिग मानते हुए आठ मार्च तक अंतरिम जमानत पर छोड़ छिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें