लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। सीएम से समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि लेखपाल संवर्ग में दो उपवर्ग बन गए हैं। इस विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। लेखपालों की नियमित प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। लेखपालों के भत्तों में वृद्धि की जानी चाहिए। कुल 12 मांगे रखी गई है। अध्यक्ष संजीव मलिक, सचिव अनिल गौतम, सोमनाथ आदि मौजूद रहे।
दस फरवरी को होगा ट्रायल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन को 10 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि हाल ही में पंजीकृत 132 खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेंगे। पूर्व में पंजीकरण नहीं कर सकने वाले खिलाड़ी इसी आयु वर्ग में ट्रायल वाले दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे तक स्टेडियम में ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं। दो फोटो और जन्म तिथि का प्रमाण पत्र साथ में जमा करना होगा। पंजीकृत खिलाड़ी को अपनी पंजीकृत स्लिप दिखानी होगी। ट्रायल सम्पन्न कराने के लिए मोहमद अरशद, गौरव और मनीष त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है।