फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थो के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस के छात्रों ने निकाली रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों से जनता को जागरूक किया। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने किया। छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थो के दुष्प्रभाव को लेकर जनता को जागरूक किया। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए। अग्रवाल सत्संग भवन के प्रांगण में स्वयंसेवकों ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। बताया गया कि नशे की लत से किस प्रकार परिवार बर्बाद हो जाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता गुप्ता ने कहा कि नशे की लत में व्यक्ति अपना मान-सम्मान और स्वाभिमान समाप्त कर लेता है। नशा जीवन की प्रगति को समाप्त कर देता है। परिवार बर्बाद हो जाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मादक पदार्थों को लेकर जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक 31 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। डॉ गौरव यादव, धीरज गिरधर, पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, मिनाक्षी भारद्वाज, अंजलि कश्यप, पवी सैनी, अनुषी गर्ग, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, गीता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें