फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजावाली में ठेका खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजावाली में शराब का ठेका खोलने का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित गाजावाली के निकट शराब का ठेका खोलने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया है।
मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को मामले में डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला गया है, वहां से कुछ ही दूरी पर प्राचीन शिवमंदिर के साथ ही एक कोचिंग सेंटर भी स्थित है। वहीं, ठेके के ठीक सामने सीएमओ ऑफिस है, जहां पास ही में एक अन्य मंदिर भी स्थित है। आरोप लगाया कि ठेका खुलने से जहां एक ओर सीएमओ ऑफिस में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व कोचिंग सेंटर पर आने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने डीएम से उक्त शराब का ठेका बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस पुलिस ने महावीर चौक पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी मोनू उर्फ मुनीश है, जिसके खिलाफ चोरी की बाइक मिलने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें