फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट विलेज के बिना स्मार्ट सिटी संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट विलेज के बिना स्मार्ट सिटी संभव नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छोटूराम महाविद्यालय में आदर्श गांव की परिकल्पना विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जीएनजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन एसके अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना, स्मार्ट विलेज के बिना संभव नहीं है। हमारे युवा गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। वास्तविक स्थिति यह है कि हमारे गांव स्वच्छ एवं सुरक्षित है। प्रदूषण गांवों में न के बराबर है। युवाओं को अपनी मन: स्थिति को बदलना होगा। गांवों को ही सुविधा युक्त बनाने की जरूरत है। समाजसेवी मनेश गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में बताया। इस अवसर पर बीएससी कृषि के 162 छात्रों का साक्षात्कार हुआ। 22 छात्रों का चयन किया गया। गुड़गांव में तीन माह का प्रशिक्षण कंपनी इन छात्रों को अपने खर्चे से कराएगी। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेश मलिक एवं संचालन डॉ ओमवीर सिंह ने किया। डॉ एसके प्रुथी, डॉ एके सिंह, डॉ हरेंद्र सिरोही, डॉ विजय ढाका, डॉ गिरीराज किशोर, डॉ कुलदीप, डॉ आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें