फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सियाराम मौर्य ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान 25 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करें। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण हो जाना चाहिए। चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अमित कुमार, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अधिनस्थ अधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर, जानसठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार पुष्करनाथ व सीओ एसकेएस प्रताप जनता की शिकायतों को सुना। गांव बेहड़ा आस्सा निवासी हरपाल ने चकरोड पर गांव निवासी किसान द्वारा अवैध कब्जे करने की शिकायत की। गांव सलारपुर निवासी विनोद पुत्र अजब सिंह, प्रवेश कुमार, नरेंद्र आदि ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव निवासी दिलशाद, मोनू, रियासत फजुल्लाह आदि ने नाला वह चकरोड अपने खेत में मिला ली है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नदीम, विद्युत एसडीओ भुवनराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें