विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान जरूरी
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग और साइबर सेफ्टी पर कार्यशाला हुई। अध्यापिकाओं को प्रसिद्ध ब्रिटिश काउंसलिंग द्वारा साइबर सेफ्टी मॉड्यूल की ट्रेनिंग कराई, जिससे वे स्वयं सक्षम और समर्थ होकर विद्यार्थियों को भी इस तकनीक में समर्थ बना सकें।
प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने कहा कि कार्यक्रम में अलग अलग दिनों में छात्र-छात्राओं को मीडिया, टीवी एवं इंटरनेट एक्सपोजर से होने वाले ‘साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा’ के बारे में जानकारी देते हुए इनसे अपने और अपने परिवार के बचाव के उपायों के बारे में अवगत कराया गया। साइबर सुरक्षा की जानकारी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए विद्यालय को ब्रिटिश काउंसलिंग के सबसे अच्छे एवं अनुभवी शिक्षकों का सहयोग मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने अध्यापिकाओं को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट वितरित किए।