फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में इंग्लिश तो इंटर में हिंदी से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ हो रही है। हाईस्कूल में इंग्लिश और इंटरमीडिएट में पहला पेपर हिंदी का होगा। परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन और पुलिस ने भी परीक्षा को लेकर रूट चार्ट के साथ प्लानिंग कर ली है, ताकि किसी अनहोनी से तत्काल निपटा जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में दो दिन शेष हैं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे से पहली पॉली में हाईस्कूल में इंग्लिश का पेपर होगा। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के परीक्षा कुंभ का आगाज होगा, जबकि मंगलवार को इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा होगी। जनपद में 74 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब चार हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सेंटर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। जिले में रेग्युलर और प्राइवेट दोनों वर्ग में करीब 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थि हैं। परीक्षा के मद्देनजर सेंटरों के आसपास पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है, ताकि परीक्षा के समय कोई व्यवधान न पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें