मोरना व ककरौली समितियों पर चुनाव संपन्न
मोरना। मोरना व ककरौली किसान सहकारी समितियों के संचालक पद के चुनाव में मोरना समिति के पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा ने जीत दर्ज कर सभापति चुनाव के लिए अपनी ताल ठोक दी है। ककरौली समिति पर पूर्व चेयरमैन सतीश चौधरी गुट ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी को हराकर अपने गुट का वर्चस्व कायम रखा है। मंगलवार को संचालक समिति के सभापति पद के चुनाव में वोट डालेंगे।
मोरना स्थित किसान सहकारी सेवा समिति के चार संचालक पद के चुनाव के लिए डिग्री कालेज मोरना में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। शाम चार बजे मतदान के उपरांत परिणामों की घोषणा कर दी गई। समिति सचिव रवि कुमार ने बताया कि चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। इनमें उदयवीर करहेड़ा, राजेंद्र भेड़ाहेड़ी, सुमिता वजीराबाद, राजेश कुमार भोकरहेड़ी हैं। संचालक पद के चुनाव में ककराला की प्रत्याशी प्रभा ने 151 मत प्राप्त कर जगवती को 59 मत से हराया। भोकरहेड़ी वार्ड दो से बीरसिंह ने 159 मत प्राप्त कर विकास को 220 मतों से, चौरावाला के लियाकत ने 162 मत प्राप्त कर सुखचंद को 11 मतों से, इलाहाबास से विनोद शर्मा ने 176 मत प्राप्त कर बेबी शर्मा को 39 मतों से, छछरौली से सर्वेंद्र राठी ने 121 मत प्राप्त कर प्रमोद को 15 मत से हराया।
चुनाव अधिकारी एडीओ खतौली आनंदवीर, सहायक अधिकारी, विजयपाल, बालकिशन, मनोज, वैभव आदि रहे। ककरौली की किसान सहकारिता समिति के प्रांगण में मतदान आरंभ हुआ। समिति सचिव बबीता पाल ने बताया कि संचालक पद के चुनाव में ककरौली से सौरभ ने 143 मत प्राप्त कर रविंद्र को 119 मतों से, दरियापुर कडी से सत्यपाल ने 106 मत प्राप्त कर अनीता देशराज को 15 मतों से हराया। खाईखेड़ा से गोकलचंद ने 57 मत प्राप्त कर जमशेद को 11 मतों से, बेहड़ा सादात में मांगेराम ने 126 मत प्राप्त कर कहर सिंह को 72 मत से हराया। इसके अलावा ककरौली से बीना बेहड़ा सादात से सुरेशना, खरपौड़ से जयविंद्र व शांति पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। रविंद्र बेनीवाल खाईखेड़ा प्रशासन की ओर से नामित हुए हैं। चुनाव अधिकारी उमेश कुमार सहायक अधिकारी महक पंवार, मुकेश, श्यामलाल, अमित, रामू रहे।