फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र रद्द होने पर चुनाव अधिकारी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

किसान सहकारी समिति सोंहजनी घटायन के संचालक पद के दो नामांकन पत्र निरस्त होने पर किसानों ने चुनाव अधिकारी का घेराव किया। वहीं क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों पर 14 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। शेष बचे पदों पर 29 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र की पांच किसान सहकारी समिति के होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र वापसी होने थे। गांव दक्षिणी घटायन के वार्ड नंबर 2 से तीन प्रत्याशियों रमेश चंद, मदन कुमार, ममता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। रमेश और मदन का नामांकन पत्र को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। इसे लेकर किसानों ने चुनाव अधिकारी का घेराव किया। चुनाव अधिकारी का कहना है कि दोनों प्रत्याशी समिति के बकायेदार थे। किसानों का आरोप था कि दोनों प्रत्याशी बकायादार थे, तो वोटर लिस्ट में इनके नाम कैसे आ गए। चुनाव अधिकारी निसार अहमद ने बताया कि अपना नामांकन भरने से पूर्व मदन और रमेश एक अन्य सदस्य के अनुमोदक बन चुके हैं। जबकि रमेश समिति का बकायेदार है। ऐसे में नियमानुसार समिति का बकायादार चुनाव नहीं लड़ सकता। जबकि कोई प्रत्याशी किसी दूसरे प्रत्याशी का अनुमोदक नहीं हो सकता। इसलिए दोनों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। मंगलवार को जानसठ की किसान सहकारी समिति भलेड़ी से दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। जबकि गांव तालड़ा से श्यामवती ने अपना पर्चा वापसी लेने पर गांव के ही अमरपाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। गांव वाजिदपुर से एक पर्चा वापस लिया गया। समिति पर नौ पदों में से पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। शेष बचे चार संचालक पदों पर 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। गांव सलारपुर में 26 प्रत्याशियों में से नौ प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। जबकि चुड़ियाला से ज्ञानेंद्र, संतोष निर्विरोध चुन लिए गए। शेष बचे सात पदों पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। सहकारी समिति सोंहजनी घटायन से दो प्रत्याशियों के पर्चे वापस लेने पर दक्षिणी घटायन से ममता, नूनीखेड़ा से कपिल कुमार निर्विरोध चुने गए। शेष बचे पांच संचालक पदों पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी को मतदान होगा तथा उसी दिन प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें