फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान जिले में शुक्रवार को भी जारी रहा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते दूसरे दिन कोई विरोध नहीं हुआ। प्रशासन ने भगत सिंह रोड से लेकर शामली बस स्टैंड तक का दोनों ओर से स्थाई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया गया। अभियान के चलते दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखा सामान आनन फानन में समेत लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव शर्मा समेत भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को पहले ही दिन पॉलीथिन जब्त करने और चार दुकानों को सीज किए जाने पर हंगामा हुआ था। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती को देखते हुए व्यापारी बैक फुट पर नजर आए। शुक्रवार को कोई विरोध नहीं हुआ। अधिकारियों की टीम ने भगत सिंह रोड पर दोनों ओर दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करवाना शुरू किया तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखे सामान को चंद मिनटों में समेट लिया। टीम ने इस मार्ग पर खड़े होने वाले रेहडे, ठेली वालों को खदेड़ दिया। प्रशासन का महाबली भी गरजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के बाहर नाले पर किए गए स्थाई अतिक्रमण का महाबली ने ध्वस्त कर दिया। अफसरों ने भगत सिंह रोड से लेकर शामली बस स्टैंड तक मार्ग का दोनों ओर से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण मुक्त होने पर यह मार्ग काफी चौड़ा दिखाई दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें