बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज की कक्षा।12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों की भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा छह जनवरी शनिवार को होगी। कक्षा-12 के संस्थागत छात्रों की जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ जनवरी सोमवार को आयोजित होगी। जानकारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने दी।