फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर एडीएम से मिले। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग का एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ता तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम हरीशचंद मिले। नगराध्यक्ष मनोज सहरावत ने एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव मढ़करीमपुर के कर्ज में डूबे किसान मूलचंद की पिछले माह सदमे में मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के मुआवजा को लेकर कानूनगो व लेखपाल ने तीन-तीन हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसलिए वे मृतक किसान का गांव में पंचनामा भरवाने भी नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा मुआवजा की फाइल पूरी करने के नाम पर एसएलओ ऑफिस के एक अमीन ने भी मृतक किसान रिश्वत मांगी थी। इन अधिकारियों की वजह से कर्ज में डूबे किसान की सदमे में मौत हुई है। कार्यकर्ताओं ने इन तीनों भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एडीएम ने एसडीएम को जांच करने के आदेश जारी किए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में दानिश, आदित्य शर्मा, आसिफ, सम्राट त्यागी शुएब आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें