फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरु ने सुभाषिनी को पराजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरु ने सुभाषिनी को पराजित किया
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर) । नगर निकाय सिसौली के चुनाव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशपाल बंजी की पत्नी नीरू देवी ने पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र छतरी की पत्नी सुभाषिनी देवी को पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिसौली के अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष यशपाल अध्यक्ष की पत्नी नीरू देवी का सुरेंद्र छतरी की पत्नी सुभाषिनी देवी के साथ सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में नीरू देवी ने 4246 और सुभाषिनी देवी ने 3296 वोट प्राप्त किए। नीरू देवी ने 950 वोट अधिक लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया। रणधौल की पत्नी कृष्णा देवी की 1001 वोट मिले। बताते चलें कि नगर पंचायत सिसौली के चुनाव में कोई भी प्रत्याशी किसी भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। नीरू देवी के पति यशपाल बंजी वर्ष 2007 में सुरेंद्र छतरी को हराकर चुनाव जीते थे। वर्ष 2012 में सुरेंद्र छतरी ने यशपाल बंजी को मात देकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया था। इस चुनाव में यशपाल बंजी की पत्नी नीरू देवी ने सुरेन्द्र छतरी की पत्नी सुभाषिनी देवी को मात देकर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें