फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में अर्जुन-काजल, दौड़ में दाउद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबीकूद में अर्जुन-काजल, दौड़ में दाउद अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला स्पोर्ट्स स्डेडियम में कराई गई खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न हुई। लंबी कूद में अर्जुन-काजल ने बाजी मारी, जबकि दौड़ में सबसे तेज धावक का खिताब दाऊद ने जीता। इसके अलावा भी बुशू, वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेडियम में अनेक गेमों का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में काजम, काजल सैनी, साक्षी मलिक तथा बालक वर्ग में अर्जुन चौधरी, प्रशांत, युनूश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वही, 100 मीटर दौड़ में दाऊद, सागर, अपत व 400 मीटर में दाऊद, गौरव कुमार, अर्पित तथा बालिका वर्ग में साक्षी मलिक, मुकेश रानी, अंजली शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में कपिल, प्रशांत, अनुज, जबकि डिस्कस थ्रो में बालक वर्ग में अतुल, प्रशांत, अर्जुन चौधरी और बालिका वर्ग में दीपा सिंह, काजल सैनी, रीनू ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्राप्त किया। वुशू में 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 किलोभार में कार्तिक चौहान, दिव्यांश सिंह, ईशन शर्मा और बालिका वर्ग में काजल, रीनू, अर्चना ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा हैंडबाल के फाइनल मैच में स्टेडियम ने डीपीएस की टीम को 11-10 से हराकर प्रतियोगिता जीती। इसी प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में स्टेडियम की टीम ने 10-7 से वैदिक पुत्री की टीम को हराया। उप क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई, वुशू संघ के महासचिव अमीर आलम सैफी, मनोज कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें