फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासीपुरा की घटना पर दो विधायक आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
घासीपुरा की घटना पर दो विधायक आमने-सामने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। घासीपुरा के मामले को लेकर बीजेपी के दो विधायक आमने-सामने आ गए हैं। किसान की मौत के मामले में खतौली विधायक विक्रम सैनी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हैं तो वहीं शहर विधायक कपिलेदव अग्रवाल उद्यमियों के साथ खड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया बेगराजपुर क्षेत्र के गांव घासीपुरा के किसान रघुवीर सैनी की सात बीघा जमीन में खड़ी फसल केमिकल के पानी से नष्ट हो गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि इसी सदमे में हार्टअटैक से किसान की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन सोमवार को किया गया। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी भी धरने पर पहुंच गए। विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाकर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इसी बीच फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट भी हुई। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने खतौली विधायक विक्रम सैनी को फोन कर मामले को निपटाने की बात कही। इस पर सैनी ने फैक्ट्री मालिक को जेल भेजवाने की बात कही। इस मामले को लेकर दोनों विधायकों में तल्खी बढ़ गई। बताया गया है कि विधायक विक्रम सैनी के दबाव में फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लिया गया। बाद में शहर विधायक कपिलदेव के कहने पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें