फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियां ही विकास में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में फैली कुरीतियां ही विकास में बाधा
विज्ञापन

जानसठ। नयागांव फैजाबाद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती तथा दलित समाज के हित पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नयागांव फैजाबाद में बौद्ध विहार पर बहुजन सशक्तीकरण संघ की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएनएल के पूर्व चीफ इंजीनियर सुंदर पाल सिंह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद जाटव, सीओ नेपाल सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करे बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने संगठन को मजबूत करने व दलित समाज के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद जाटव ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। हमें बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरण पाल सिंह व संचालन संघ के सहारनपुर मंडल के प्रभारी सीमांत गौतम ने किया। बैठक में विकास दीप, विवेक भारती, शिव कुमार, सतीश चंद सिद्धू, हर्षवर्धन, दीपक, प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें