फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने किसान का थैलस काटकर उड़ाई 40 हजार की नकदी

विज्ञापन
चरथावल में रूपयों का थैला काटकर की गई वारदात की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंक के सामने किसान का थैला काटकर उड़ाई 40 हजार की नकदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। भारतीय स्टेट बैंक के खाते से रुपये निकालकर बाहर आए किसान को चकमा देकर बदमाशों ने थैले से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। किसान ने कर्ज चुकाने के लिए चरथावल बैंक से नकदी निकाली थी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि आरोपियों का सुराग लगाने में विफल रही।
विज्ञापन

न्यामू गांव निवासी किसान इस्लाम बुधवार दोपहर 12 बजे चरथावल स्थित एसबीआई ब्रांच में रुपये निकालने पहुंचा था। बैंक से उसने 45 हजार रुपये निकाले। उनमें से पांच हजार रुपये अपनी जेब में रख लिये और बाकी 100 के नोटों की चार गड्डियां थैले में रख कर बैंक से निकला। बैंक से ही पीछे लगे आरोपियों ने बैंक के बाहर चकमा देकर बैग काटकर पूरी नकदी साफ कर दी। कुछ ही दूर उसने दुकान पर सामान लेने के लिए रुपये निकाले, तो उसे नकदी साफ होने का मालूम चला, तो वह सदमे में वह बैठ गया। बैंक शाखा में जाकर उसने पता लगाने का प्रयास किया। बताया कि किसी व्यक्ति से कर्ज के रूप में 40 हजार रुपये लिए थे। उसको चुकाने के लिए बैंक से रकम निकाली थी। चोरों ने कपड़े के थैले को ब्लेड से काटकर नकदी साफ कर दी है। आरोपी बैंक पर लगी पुलिस पिकेट को चुनौती देकर फरार हो गए। बैंक थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें