मुजफ्फरनगर। अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर की रििफलिंग करने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव की ओर से रहमतनगर में एक दुकान पर छापा मारा गया। जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज न दिखाए जाने पर सभी सिलिंडर सीजकर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए गए।
पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रहमत नगर में कादिर गैस सर्विस नाम की दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफलिंग की शिकायत मिली थी। विभागीय अधिकारियों के साथ दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान दुकान पर 38 रसोई और दो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर रखे पाए गए। बताया कि संचालक अब्दुल कादिर से सिलिंडर संबंधी दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वह कोई भी दस्तावेज दिखा नहीं पाया। बताया कि सारे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय ने बताया कि जांच अभी चल रही है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।