मुजफ्फरनगर। शहर के शेरनगर और बीबीपुर की भूमि में विकसित हो रही इंटीग्रेटेड टाउनशिप पूर्ण करने के लिए विकासकर्ता 40 बीघा भूृमि और खरीदेंगे। टाउनशिप निर्माण का काम 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। जिस पर अब तक 162 करोड़ रुपये का खर्च आ चुका है।
शासन की ओर से 2005 में शहरों में सुनियोजित आवासीय काॅलोनी विकसित करने के लिए इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना लागू की गई थी। जिसके बाद शहर से सटे गांव शेरनगर और बीबीपुर में करीब 100 एकड़ भूमि में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का खाका खींचा गया। विकास प्राधिकरण ने 20 मई 2009 को लाइसेंस प्रदान किया लेकिन 15 वर्ष से अधिक बीतने के बावजूद परियोजना आज तक पूर्ण नहीं हो पाई। परियोजना पूर्ण करने के लिए विकासकर्ता की ओर से अभी 40 बीघा भूमि ओर क्रय की जाएगी। टाउनशिप में निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए 450 आवास भी निर्मित हो चुके हैं, जिनकी बिक्री के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी चल रही है।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि इंटीग्रेटेड टाउनशिप का काम चल रहा है। विकासकर्ता की ओर टाउनशिप निर्माण के लिए दो वर्ष का समय लिया गया है। निर्धारित समय में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।