फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंधी में उखड़े 395 विद्युत पोल, 112 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बुधवार रात मेरठ रोड पर आईटीआई के समीप हाई टेंशन लाइन पर तेज हवा के कारण पेड़ टूट कर गिर गया। स् - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंधी के साथ आई बारिश से जनपद की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त होकर रह गई। ट्रांसफार्मर में फाल्ट और जगह-जगह बिजली के तार टूटने से शहर सहित देहात में अंधेरा छा गया। घंटो तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम अधिकारियों ने फॉल्ट तलाश कर मरम्मत का काम शुरू कराया। निगम के अनुसार आंधी से जनपद भर में 395 विद्युत पोल उखड़ गए। जबकि 112 ट्रांसफार्मर डेमेज हो गए। देहात में बृहस्पतिवार सायं तक मरम्मत कार्य जारी रहा।
बुधवार रात अचानक आई आंधी से विद्युत आपूर्ति को काफी नुकसान पहुंचा। आंधी के साथ बारिश होने के कारण ऊर्जा निगम कर्मियों को मरम्मत में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आंधी से बेगराजपुर 132केवीए सब स्टेशन के समीप जामुन का पेड़ टूटकर मुख्य लाइन पर गिर गया। इसके चलते उससे बिजली आपूर्ति कर रहीं चार लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

जिससे महावीर चौक एवं सुजड़ू बिजली घरों से आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई। करीब तीन दर्जन आवासीय कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। जबकि भोपा रोड पर बिजली घर के समीप ही बिजली के तारों पर एक पेड़ गिर गया। इससे देहात सहित मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
जबकि आईटीआई के सामने भी लिप्टिस का पेड़ बिजली की लाइन पर गिरने से भी आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव ने बताया कि जगह-जगह फॉल्ट से आधे से अधिक शहर में आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद रात में ही निगम की अलग-अलग टीमें मरम्मत में जुटाई गई। बताया कि रात तीन बजे तक शहर की आपूर्ति सुचारू कराई गई। जिससे महावीर चौक एवं सुजड़ू बिजली घरों को सुरेन्द्र नगर बिजली घर से आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें