फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 392 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 392 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन में मंगलवार को 392 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाई गई। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने भी कोरोना का टीका लगवाया।
मंगलवार को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में ही कोरोना का टीकाकरण हुआ। इसके लिए दो बूथ बनाए गए थे, जहां पर 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम तक 392 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बुुजुर्गों के लिए वैक्सीनेशन किया गया। 392 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 367 बुजुर्ग रहे। बाकी स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सभी ब्लॉक की सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के छह नए केस मिले, 23 हुए मरीज
मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना के छह नए केस मिले हैं, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि छह नए मरीज हैं। इनमें शहर में दो और देहात में चार मरीज हैं। रामपुरी, नई मंडी, जयभगवानपुर, सैदपुर, लडवा, मंसूरपुर में कोरोना के मरीज मिले हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें