फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी राठी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी राठी हटाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह राठी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डॉ संजीव कुमार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के निर्देश पर सीएमओ ने यह कार्रवाई की है।
नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के बीच की तनातनी अभी खत्म नहीं हुई है। अंजू अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद भी दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि बात नहीं मानने पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र राठी का यहां से तबादला करा दिया है। उन्हें भोपा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर डॉ संजीव कुमार को इस पद पर भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने राठी को अभी रिलीव नहीं किया है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ दिनो से राठी की शिकायतें आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कंपनी बाग में लगाए जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में डीएम सेल्वा कुमारी जे को पत्र लिखते हुए जल निगम के परियोजना प्रबंधक भीमसेन चाहर के निलंबन की संस्तुति की है। चेयरपर्सन ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी भेजी है। कंपनी बाग में बनने वाला आईपीएस प्लांट लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें