फोटो
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया।
रविवार को शिविर का शुभारंभ राकेश वशिष्ठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम यूनिट प्रभारी प्राचार्य डॉ. गुलाब सिंह और द्वितीय यूनिट प्रभारी सुमित नागयान ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाया। विद्यार्थियों ने लक्ष्य गीत उठ-उठ सौराष्ट्र के लिए... प्रस्तुत किया। पर्यावरण और स्वच्छता का महत्व बताया। शिविर में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रश्मि, काजल, महविश, विशाखा पुंडीर एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पायल त्यागी, आयुषी त्यागी, शिवानी शर्मा ने शिविर के मकसद को बताया। प्रवक्ता अमित गौतम, अंशुल, तरसपाल, मुकेश देवी और देवेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद