फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन ठप होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों का संचालन ठप होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ से सहारनपुर टपरी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के शुरू हो जाने के बाद से दिल्ली-देहरादून खंड पर रेल यातायात अक्सर ठप रहता है। अब फिर से रेलवे यातायात के ठप रहने से देहरादून आने-जाने के लिए यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून रूट पर रविवार से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। अगले तीन महीने तक देहरादून स्टेशन के यार्ड में काम के चलते ट्रेनों का आवागमन बंद हो जाएगा। रेलवे ने दस नवंबर से सात फरवरी 2020 तक देहरादून जाने वाली 32 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसमें मुजफ्फरनगर और मेरठ से गुजरने वाली अप-डाउन की 12 ट्रेनें भी शामिल हैं। हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर देहरादून यार्ड की री-मॉडलिंग का काम पूरा करने के लिए 90 दिनों तक यातायात ब्लॉक रहेगा। इस कारण अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस का संचालन नौ नवंबर से मेरठ सिटी तक हो रहा है। यह व्यवस्था छह फरवरी तक लागू रहेगी। दिल्ली से वाया मेरठ, देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 24 दिसंबर तक हर्रावाला और 25 दिसंबर से सात फरवरी तक हरिद्वार तक चलेगी। दिल्ली से वाया मेरठ, देहरादून तक जाने वाली जनशताब्दी 11 नवंबर से रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों में देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस 11 नवंबर से तीन फरवरी, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस 15 नवंबर से 31 जनवरी, देहरादून-ओखा एक्सप्रेस 17 नवंबर से दो फरवरी, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस 13 नवंबर से छह फरवरी, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस 12 नवंबर से पांच फरवरी, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस नौ नवंबर से नौ फरवरी, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस आठ नवंबर से आठ फरवरी, नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी - 11 नवंबर से नौ फरवरी, देहरादून- नई दिल्ली जनशताब्दी 11 नवंबर से आठ फरवरी, बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस छह फरवरी, मंदसौर-मेरठ सिटी छह फरवरी, देहरादून-बांद्रा टर्मिनस दस नवंबर से आठ फरवरी, मेरठ सिटी-मंदसौर एक्सप्रेस दस नवंबर से आठ फरवरी तक रद्द की गईं हैं। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। आगे भी यात्रियों की परेशानियां बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें