फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोपरी

विज्ञापन
भोपा के वैलनेस हैल्थ केयर हॉस्पिटल पर लोगों से मिलते फिरोज खान उर्फ अर्जुन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोपरि
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। महाभारत के अर्जुन ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने मंदिर व मस्जिद के साथ एक-एक धर्मार्थ हास्पिटल बनाए जाने की केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग भी की है।
विज्ञापन

प्रख्यात टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान उर्फ अर्जुन रविवार को एक बार फिर उपचार कराने गांव रहकड़ा स्थित वेलनेस हेल्थ केयर हास्पिटल पहुंचे। डॉक्टर विजय सैनी ने उनका स्वास्थ्य चेकअप कर उन्हें दवाइयां दीं। इस दौरान, पत्रकारों से वार्ता करते हुए फिरोज खान उर्फ अर्जुन ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सहमति जताई। कहा कि इस तरह के फैसलों व लोगों के समर्थन से ही देश दुनिया के सामने शांति सौहार्द की मिसाल बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर व मस्जिद के साथ एक-एक धर्मार्थ हॉस्पिटल भी बना दिए जाएं तो गरीबों को नि:शुल्क उपचार संभव हो सकेगा। हम सभी को मिल-जुलकर मुल्क को तरक्की की राह पर ले जाना होगा। डॉ सोमपाल सैनी व दंत चिकित्सक डॉ पूर्णिमा सैनी भी मौजूद रहे। गांव रहकड़ा में उपचार कराने के बाद फिरोज खान उर्फ अर्जुन महाभारत कालीन तीर्थस्थल शुकतीर्थ भी पहुंचे और प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन किए। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें